उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

सांसद डॉ. महेश शर्मा से गुरुजी गौतम ऋषि की विशेष भेंट, यमुना महाआरती प्रारंभ करने को लेकर हुई चर्चा

नोएडा llअखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, *ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि* ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद, लोकसभा हाउस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से विशेष भेंट की। इस अवसर पर गुरुजी ने संस्थान की ओर से पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनका सम्मान किया।

भेंट के दौरान गौ माता की सेवा एवं संरक्षण, ग्रामीण विकास, यमुना महाआरती, भारतीय सनातन संस्कृति और उसके संरक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। डॉ. महेश शर्मा ने इन मुद्दों को लेकर गुरुजी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा, “जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।” सांसद डॉ महेश शर्मा ने गुरु जी के प्रस्तावों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया कि, यमुना तट (सेक्टर- 94, नोएडा ) पर “यमुना महाआरती” के स्थाई आयोजन, घाट का निर्माण, वृक्षारोपण एवं धार्मिक सेवाओं के संचालन हेतु अनुमति प्रदान किया जाए और उक्त प्रकरण के संबंध में विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई की जाए।

गुरुजी गौतम ऋषि जी ने इस आत्मीय सहयोग और समर्थन के लिए डॉ. महेश शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button