सेक्टर-39 पुलिस व नोएडा सर्विलांस टीम द्वारा चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 06 चोर गिरफ्तार
नोएडा llथाना सेक्टर-39 पुलिस व नोएडा सर्विलांस टीम द्वारा चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 06 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 कार, चोरी करने के उपकरण, 02 फर्जी नम्बर प्लेट व घटना में प्रयुक्त एक हुण्डई ओरा कार बरामद।
दिनांक 04.02.2026 थाना सेक्टर-39 पुलिस व नोएडा सर्विलांस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 06 अभियुक्त 1.समीर उर्फ दाऊद उर्फ कुंजा पुत्र नजाकत अली 2.सालिम पुत्र मौहम्मद रफीक 3.आजाद पुत्र शेर खान 4.सलीम पुत्र मकसूद 5.मोहसीन पुत्र मौहम्मद युसूफ 6.मौ0 फैसल पुत्र मौ0 साजिद को चौकी क्षेत्र सेक्टर-82 कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 चोरी की कार 1.मारूति ब्रेजा रंग सफेद रजि0 नं0 UP14EE9593 सम्बन्धित मु0अ0सं0 20/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जिला गाजियाबाद 2.मारूती ब्रेजा रंग सफेद चैसिस नं0 MA3NYFB1SHL316794 सम्बन्धित मु0अ0सं0 18/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, नोएडा 3.मारूती कार स्विफ्ट रंग सफेद बिना नम्बर प्लेट चैसिस नंबर MBHCZCB3SPLD66226 सम्बन्धित मु0अ0सं0 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना पत्रकार कॉलोनी, जिला जयपुर, राजस्थान, घटना में प्रयुक्त हुण्डई ओरा कार रजि0 नं0 HR38AF2407, दो फर्जी नम्बर प्लेट (रजि0 नं0 DL9CAL7274 व रजि0 नं0 UP32HX1102) व चोरी के उपकरण (6 टी लॉक ब्रेकर, 02 पेचकस, 01 टेप, 02 चाबी, 02 पाने, 01 वायर कटर, 01 की-प्रोग्रामर OBD Star कंपनी, 01 GPS जैमर मय चार्जर) बरामद हुए है।



