सेक्टर-58 पुलिस ने 01 करोड़ 75 लाख जीएसटी चोरी करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Noida llCRT व थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर 01 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक टेबलेट व दो फर्जी आधार कार्ड बरामद।
दिनांक 12-03-2026 को CRT व थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से फर्जी फर्म बनाकर 1 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का एक वांछित अभियुक्त रोहन गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को छोटा डी पार्क सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक टेबलेट व दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए है l
दिनांक 29.07.2024 को मैसर्स के0एस0 इंटर प्राईसेज के द्वारा GST PORTAL पर ऑनलाइन जीएसटी नम्बर प्राप्त कर अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न फर्माें आलम इंटरप्राईजेज, के0एस0 इंटरप्राईजेज, सीपी ट्रेडर्स व ट्रेडियोग्राफी के नाम से फर्जी फर्म तैयार कर वर्ष 2024-25 में बिना किसी वास्तविक खरीद फरोख्त के 1,74,11,987 रूपये का बोगस आईजीएसटी क्लेम किया गया एवं बोगस इन वर्ड सप्लाई करते हुये अन्य फर्म को आउट वर्ड सप्लाई की गयी। बोगस आईजीएसटी की आईटीसी अपनी आपूर्ति फर्म सीपी ट्रेड को सप्लाई की गयी तथा फर्म मै0 के0एस0 इंटर प्राईसेज के द्वारा बोगस अस्तित्वहीन फर्म ट्रेडियोग्राफी से बिना वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किये केवल फर्जी प्रपत्रो का आदान-प्रदान करते हुये इनवाईस सप्लाई घोषित की गयी एवं बोगस इनवर्ड सप्लाई के सापेक्ष बोगस आईटीसी क्लेम किया गया, जिसके सम्बन्ध में वादी (राज्यकर अधिकारी खण्ड-9, नोएडा) द्वारा थाना सेक्टर-58, नोएडा पर दिनांक 25.10.2025 को मु0अ0सं0-387/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था, जिसकी गहन विवेचना तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बोगस फर्म के0एस0 इंटरप्राईजेज द्वारा अन्य क्रमशः फर्म आलम इंटरप्राईजेज से खरीद दिखाकर, फर्म सीपी ट्रेडर्स को बिक्री दिखाकर तथा फर्म सीपी ट्रेडर्स द्वारा फर्म ट्रेडियोग्राफी को बिक्री दिखाकर, फर्म ट्रेडियोग्राफी द्वारा जीएसटी क्लेम कर इंपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त रोहन गुप्ता द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर फर्जी फर्मो के फर्जी कागजात तैयार कर बोगस फर्म जीएसटी में रजिस्टर्ड कराते थे तथा फर्जी सप्लाई दिखाकर बोगस आईटीसी क्लेम जीएसटी विभाग से करते थे अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।



