सेक्टर- 63 पुलिस द्वारा नौकरी के नाम पर अलग UPI ID बना धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
Noida llथाना सेक्टर- 63, नोएडा पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अलग अलग UPI ID बनाकर व्यक्तियों से धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 लैपटाप, 05 एन्ड्रोईड फोन, 01 कीपैड फोन, 02 एटीएम कार्ड,14500/-रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद।
थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा दिनांक 24.01.2026 को नौकरी दिलाने के नाम पर आमजन से धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्त 1. आयुष पाण्डेय पुत्र स्व0 पवन पाण्डेय 2. शिवम पुत्र देशराज सिंह 3. प्रियांशु श्रीवास्तव पुत्र संजय कुमार श्रीवास्तव को डी पार्क सैक्टर-63 नोएडा से गिरप्तार किया गया है। कब्जे से 05 लैपटाप, 05 एन्ड्रोईड फोन, 01 कीपैड फोन, 02 एटीएम कार्ड,14500/-रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार न0ं यूपी 65 एफएस 1502 बरामद।
अभियुक्तगण अलग-अलग जगह रास्ते में आने जाने वाले आमजन व मजदूर किस्म के लोगों से मिलकर उन्हें अपनी मजबूरी बताकर या लालच देकर उन्हंे अपने विश्वास में लेकर उनसे उनका फोन व एटीएम कार्ड लेकर अलग अलग यूपीआई आईडी बनाकर उनके खातो में लोगो से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर तथा उसे एटीएम कार्ड के माध्यम से निकलवा कर खाता धारक को लालच देकर धोखाधड़ी कारित करते थे। अभि0गणो के मोबाइल से प्राप्त किये गये स्क्रीन शॉट जिसमे एक महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर अलग अलग लोगो का खाता इस्तेमाल कर अलग अलग यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर करीब 8,50,000/- रुपये की ठगी की गयी है। घटना के सम्बन्ध मे थाना सैक्टर-63 सैन्ट्रल नोएडा पर मु0अ0सं0- 43/2026 धारा -318(4)/319(2)/61(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण
अभियुक्त आयुष पाण्डेय ने पूछताछ में बताया कि सह- अभि0 शिवम कुमार व प्रियांशु श्रीवास्तव आने जाने वाले जनता के व्यक्तियों व गरीब किस्म के लोगों को अपनी- अपनी मजबूरी बताकर व विश्वास में लेकर मेरे पास आते हैं तथा मैं उन जनता के लोगो से उनका मोबइल व एटीएम कार्ड लेकर अलग- अलग- नामों से यूपीआई आईडी बनाता हूँ उनके खातो में लोगो से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर तथा उसे एटीएम कार्ड के माध्यम से निकलवा कर खाता धारक को लालच देकर धोखाधड़ी कर पैसे ले लेते है तथा गरीब लोगो को जिनके खाते उपयोग करते है उनको 1000/- से 1500/- रूपये दे देते है । खाता लेने के लिये हम लोग छोटे- छोटे मौहल्ले में जाते है। तथा वहां से लोगो को बहलाते फुसलाते है।



