अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

सेक्टर-63 पुलिस द्वारा कंपनी का माल चोरी/गबन करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Noida llसेक्टर-63 पुलिस द्वारा कंपनी का माल चोरी/गबन करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से लगभग 15 लाख रुपये के धागे व थ्रेड कटर बरामद दिनांक 12.01.2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से वादी की कंपनी का माल चोरी/गबन करने वाला वांछित अभियुक्त धीरज सक्सेना पुत्र राकेश सक्सेना को पुस्ता मोड न्यू उस्मानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से कंपनी से चोरी/गबन किया हुए 16 बोरे भिन्न-भिन्न आर्टिकल नंबरो के धागें, 116 पेटियाँ भिन्न-भिन्न आर्टिकल नंबरो के धागें, 3236 बॉक्स भिन्न-भिन्न आर्टिकल नंबरो के धागें, 03 पारदर्शी पिन्नी पैकेट रंगीन धागे व 06 पेटियाँ थ्रेड कटर बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है।

घटना का संक्षिप्त विवरण/ पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त धीरज सक्सेना उपरोक्त वादी की कंपनी में फील्ड यूनिट के पद पर कार्यरत था, जिसका कार्य ऑर्डर प्राप्त होने पर माल की सप्लाई करना था, दिनांक 04.01.2026 को अभियुक्त धीरज सक्सेना उपरोक्त फैक्ट्री से माल लेकर गया था व उसके द्वारा माल को नहीं पहुँचाया गया और करीब 300 पेटी सामान का गबन कर लिया था। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारी दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वाँछित चल रहा था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त धीरज सक्सेना द्वारा बताया गया कि मालिक का विश्वास प्राप्त होने के पश्चात् मेरे द्वारा लालच में आकर उक्त घटना कारित की गई थी। अभियुक्त द्वारा चोरी/गबन किए गए सामान को एक कबाड़ी को बेच दिया गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button