अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

सेक्टर-63 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाँछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा ll थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में वाँछित 01 अभियुक्त विशाल कुमार राय पुत्र स्व0 अम्बरनाथ राय को रीवा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 टेब व 02 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है।

अभियुक्त द्वारा ट्रेवल टिकट बुकिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 02 व्यक्तियों से क्रमशः 1,40,000 रुपये व 84,000 रुपये व अन्य व्यक्तियों के साथ में भी लाखों रुपये की ठगी की गई थी। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-63 पर अभियोग पंजीकृत किए गए थे। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेक्टर-63 पर गैंगस्टर एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह “Country Holiday Travels India Pvt Ltd” और “A Country Holiday Ins And Suits” का मालिक है। उसकी कम्पनी द्वारा लोगों को वेकेशन पैकेज बेचे जाते थे और उन पैकेजों पर जब ग्राहक उससे सेवा मांगते थे, तो उसकी कम्पनी ग्राहकों को अगली तारीख देते हुए सेवा में देरी करती थी। इससे लोग हार-थक कर बैठ जाते थे और उसे अच्छा-खासा मुनाफा होता था। जो लोग उसके पीछे पड़ते थे, वह उन्हें सेवा दे देता था और उनसे रिव्यू लेता था। उस रिव्यू को वह अपनी कम्पनी की वेबसाइट पर डाल देता था, जिससे अन्य लोग प्रभावित होकर उसकी कम्पनी से जुड़ जाते थे। इसी तरह उसने अच्छा-खासा पैसा कमाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button