उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्ममनोरंजनराज्य - शहर

11 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा लोहड़ी महापर्व

नोएडा। पंजाबी एकता समिति द्वारा 11 जनवरी को सेक्टर 51 स्थित सैफरन बैंक्विट में लोहड़ी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था के संरक्षक संजय बाली ने बताया कि सभी संस्थापक सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता को वर्ष 2026 की लोहड़ी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

संस्था विगत वर्षों की भांति निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाती आ रही है। समिति द्वारा बुजुर्गों की स्मृति में प्रतिमाह नोएडा में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सेक्टर-12 गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी के पावन अवसर पर पाठ एवं लंगर का आयोजन, सेक्टर-10 में एकादशी पर्व पर मीठे पानी की व्यवस्था, वीर बाल दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 गुरुद्वारा में कीर्तन एवं लंगर, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा हेतु प्रतिमाह फीस की व्यवस्था, मातृशक्ति द्वारा गौशाला में चारे का सहयोग तथा रामलीला में सहयोग जैसे अनेक उत्कृष्ट सामाजिक कार्य संस्था द्वारा किए गए हैं।

नववर्ष, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा एक विशेष डायरी का विमोचन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही नोएडा पंजाबी एकता समिति ने वर्ष 2026 की नई कोर कमेटी का गठन किया है, जिसमें 12 उपाध्यक्ष, 9 सचिव एवं 7 सह-सचिव मनोनीत किए गए हैं।

संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम समाज सेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button