उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत बिहार प्रवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ग्रेटर नोएडा llभारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल के कार्यालय पर आज ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत बिहार प्रवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी समय समिति के सदस्य प्रदीप कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निवासरत बिहार के प्रवासी नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगठन की मजबूती हेतु अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बैठक का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति तैयार करना था।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों, विकासोन्मुख दृष्टिकोण और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवासी समाज की शक्ति को संगठित करते हुए बिहार में पार्टी की स्थिति को और सुदृढ़ किया जाएगा।

मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के प्रवासी भाजपा की रीढ़ हैं, और इनकी जागरूक भागीदारी से पार्टी को चुनावी विजय में बल प्राप्त होता है। उन्होंने सभी से बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में घोषणा-पत्र, विकास योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हुए कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरपित तिवारी जी ने की। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि :ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में बिहार से आए हुए लाखों प्रवासी भाइयों की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान के माध्यम से हम बिहार में संगठन को और अधिक ऊर्जावान व प्रभावी बनाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button