उत्तर प्रदेशराजनीति

भगवत प्रसाद शर्मा बनाए गए भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी

Noida llभारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा मण्डल की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए श्री भगवत प्रसाद शर्मा को मण्डल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

शर्मा एक कुशल संचारक, अनुभवी पत्रकार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय व्यक्तित्व हैं। मीडिया कवरेज, लेखन, तथा सार्वजनिक मंच संचालन के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव संगठन के प्रचार-प्रसार कार्य को नई दिशा देगा। वो पहले भी दो बार भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नौएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि भगवत प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा मण्डल की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ। विशेष रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवम् ज़िला गौत्तम बुद्ध नगर के माननीय सांसद डा० श्री महेश शर्मा जी का ज़िला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी का ग्रेटर नौएडा मण्डल के अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी का ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूँ और संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूँगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button