खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त दल ने रेलवे रोड, दादरी स्थित पनीर की दुकानों पर छापामारी की
गौतमबुद्ध नगर llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय है। जिसके क्रम में आज दिनांक 13.09.2025 को अपराह्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विशाल गुप्ता व एस0 के0 पाण्डेय के संयुक्त दल ने रेलवे रोड, दादरी स्थित पनीर की दुकानों पर छापामारी कर संजू पनीर भंडार पर संजय भाटिया से व न्यू गढ़वाल पनीर भंडार पर श्री यूनुस मेवाती से एक-एक पनीर के नमूने जांच हेतु संग्रहीत किए गए एवम शेष दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग गए। इसी टीम द्वारा नई आबादी दादरी स्थित मीट की दुकानों का पुलिस बल थाना-दादरी व नगरपालिका परिषद, दादरी के कार्यवाहक कर प्रभारी जाकिर हुसैन के साथ निरीक्षण किया गया।

चार मीट की दुकानों-1-इदरीस कुरैशी, भैंसे का मीट 2-फुरकान कुरैशी, भैंसे का मीट 3-जुनेद कुरैशी, मुर्गा मीट 4-जावेद कुरैशी, मुर्गा मीट का FSSAI लाइसेंस न पाए जाने के कारण बंद कराया गया व उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में वाद दायर करने की प्रक्रिया की जा रही है, शेष सात मीट कारोबारियों को मीट की दुकान के मानकों के विपरीत पाए जाने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं । कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



