उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

केप टाउन में पूर्वांचली परिवारों ने दी छठ पर्व की संध्या अर्घ्य

नोएडा llआज छठ महापर्व के तृतीय दिवस पर केप टाउन परिवारों ने सूर्य भगवान को छठ पर्व की संध्या अर्घ्य अर्पित की भारत जागरूक नागरिक संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि केप टाउन में सैकड़ो की संख्या में पूर्वांचली रहते हैं l छठ पर्व सामाजिक समरसता सौहार्द एवं प्रकृति प्रेम का प्रतीक है l इसमें सूर्य भगवान की उपासना की जाती है l

मेट्रो सिटी की जिम्मेदारी एवं व्यस्तता के कारण बहुत सारे पूर्वांचली होमटाउन नहीं जा पाते l इसीलिए केप टाउन छठ पूजा समिति हर साल छठ महापर्व धूमधाम से आयोजित करती है l

सोसायटी में अर्घ्य देने की व्यवस्था क्लब वन में की जाती है l यहां के स्विमिंग पूल में वर्ती पूजा करती हैं l इसी में संध्या एवं प्रातः कालीन अर्घ्य दी जाती है l

आज के कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार, श्याम शंकर, सुबोध कुमार, रमन मिश्रा, डी के सिंह, अजय पांडे, राजीव सिन्हा अनुराग जी, गगन जी प्रवीण गुप्ता प्रभास जी मुनेंद्र झा आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button