healthउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य
सेक्टर-116 स्थित जलाशय परिसर में गंगाजल परियोजना के अन्तर्गत 40 एम.एल.डी. गंगाजल आपूर्ति हेतु परियोजना का उद्घाटन विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया
नोएडा llआज दिनांक 09.11.2025 को सेक्टर-116 स्थित जलाशय परिसर में पूर्व से संचालित 37.50 क्यूसेक गंगाजल परियोजना के अन्तर्गत 40 एम.एल.डी. गंगाजल आपूर्ति हेतु परियोजना का उद्घाटन विधायक पंकज सिंह, नोएडा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (जल) आर.पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक और जल कर्मचारी उपस्थित थे। इस कनेक्शन पर 2.47 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इस गंगा जल परियोजना के माध्यम से नोएडा क्षेत्र के सेक्टर 74, 75, 76, 77, 78, 79 (हाई राइज) तथा सेक्टर 116 और 117 को पर्याप्त मात्रा में मिश्रित गंगा जल की आपूर्ति की जाएगी तथा इन सेक्टरों में उच्च टीडीएस संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



