जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान
गौतमबुद्ध नगर llउत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 12/11/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 एव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -7 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त जलमिश्रण की सूचना के आधार पर दनकौर न ॰-2 (झाझर बस स्टैंड) कंपोजिट दुकान के निरीक्षण के दौरान अपमिश्रित 12 white & Blue (750ml),1 मैजिक मूवमेंट ग्रेन वोडका (750ml) फॉर सेल इन यूपी ,लगभग 1 लीटर अपमिश्रित शराब,1 लीटर पानी की बोतल,कों दुकान सें कब्जे में लिया गया ।विक्रेताओं 1-रोमी बघेल पुत्र रामजीत पाल 2-अरुण सिंह पुत्र रक्षपाल कों गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम कीधारा-60(1),64(A),बी.एन. एस.की धारा-274,275,318(4) के तहत थाना दनकौर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में FIR पंजीकृत करते हुये दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।



