अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

सैक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाईल स्नैचिग करने वाले गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा llथाना सैक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाईल स्नैचिग करने वाले गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती का एक मोबाईल फोन, एक अवैध चाकू व कुल 1200 रुपये नगद बरामद।

दिनांक 23.01.2026 को थाना सैक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर सैक्टर-11 नोएडा के पास बस की पार्किग से मोबाईल छिनैती करने वाले 02 अभियुक्त 1. अंकित कुमार पुत्र रविन्द्र चोरसिया 2. हर्ष पुत्र पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब हम दोनों साथ मिलकर रैकी कर दिल्ली, नोएडा व एनसीआर क्षेत्र की अलग-अलग जगहांे से भीड भाड वाले इलाको से मोबाईल व अन्य कीमती सामान को मौका पाकर छीन लेते थे या चोरी कर लेते थे तथा छीने गये व चोरी किये गये मोबाईलो को राह चलते व्यक्तियो को सस्ते दामो पर बेच देते थे। बेचे गये मोबाईलो से जो पैसा मिलता था उसको हम आपस में बराबर बाँटकर अपने शौक पूरे करते है। हम लोग अपनी सुरक्षा के लिये अपने पास चाकू रखते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button