अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

ईकोटेक प्रथम पुलिस की कार्यवाही- पुलिस मुठभेड मे माफिया सुन्दर भाटी गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा llथाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व अपराध शाखा गौतमबुद्धनगर की पुलिस टीम की सयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड के दौरान माफिया सुन्दर भाटी गैंग के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।

रात्रि में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व अपराध शाखा गौतमबुद्धनगर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुन्दर भाटी गैंग के 02 सक्रिय सदस्य घटना करने की फिराक मे यमुना पुस्ता ग्राम घरबरा के पास है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो पुलिस टीम माकै पर पहुँची तो अभियुक्तगण द्वारा गिरफ्तारी से बचने व भागने का प्रयास करते हुये पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्तगण 1. धर्मेन्द्र उर्फ डी0के0 पुत्र कवर सिंह निवासी ग्राम कमबक्शपुर थाना नालेजपार्क जिला गौतमबुद्धनगर 2. अर्जुन पुत्र संजय निवासी डी- 239 पटपडगंज वाल्मिकी कालौनी थाना पाण्डवनगर दिल्ली को एक अवैध पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 02 खोखा कारतूस .32 बोर (पुलिस पार्टी पर फायर किया हुआ) व एक तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर (पुलिस पार्टी पर फायर किया हुआ) को बरामद करते हुये यमुना पुस्ते पर ग्राम घरबरा थाना इकोटेक प्रथम से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button