राज्य - शहर

वाणिज्य कर विभाग नोएडा द्वारा आज सेक्टर 49 बरोला में जीएसटी पंजीयन जागरूकता कैंप लगाया l

GST Registration Awareness Camp organized by Commercial Tax Department Noida today in Sector 49 Barola

PTG NEWS| उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आज इस कैंप का आयोजन हुआ l इस कैंप में मुख्य रूप से जीएसटी विभाग से सहायक आयुक्त श्री रूद्र शेखर राय, सहायक आयुक्त आशीष कुमार, सीटीओ रमा मिश्रा, स्टेनो विवेक चंद, और सहायक नितिन कुमार उपस्थित रहे l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन और प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल में सर्वप्रथम सभी अधिकारियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया l सहायक आयुक्त श्री रूद्र शेखर रॉय ने बताया कि जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही आवश्यक है जिस के अनेक फायदे हैं l उन्होंने बताया कि पंजीकृत व्यापारियों के लिए बिना प्रीमियम के ₹1000000 की व्यापारी दुर्घटना बीमा का प्रावधान है l जीएसटी पंजीयन व्यापारी के लिए सम्मान का प्रतीक है l उन्होंने आगे बताया कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए भविष्य में उन्नति की संभावनाएं रहती हैं l 5 करोड रुपए तक की वार्षिक कारोबार सीमा तक के कारोबारियों के लिए तिमाही रिटर्न की सुविधा उपलब्ध है l जीएसटी पंजीकृत व्यापारी को वित्तीय संस्थानों और बैंकों से लोन लेने में आसानी रहती है l जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी अगर बाहर अन्य राज्यों से माल लाना चाहते थे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती l सीटीओ रामा मिश्रा ने कहा कि सभी छोटे व्यापारियों को जीएसटी में जरूर पंजीकृत होना चाहिए l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने आए हुए व्यापारियों से कहा कि व्यापार मंडल के व्यापारियों के लिए समय-समय पर पंजीकरण कैंप लगाता रहेगा l आगे कहा कि जीएसटी पंजीकरण से आप के पार में अपार सफलता प्राप्त कर सकते हैं l प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने भी व्यापारियों से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द जीएसटी में पंजीकृत हो l आज इस कैंप में मुख्य रूप से बरोला मार्केट के अध्यक्ष योगेश गुप्ता बरोला से महामंत्री संदीप गुप्ता अश्वनी गुप्ता दीपक गर्ग मोतीलाल विष्णु जी,सतेंद्र वकील , ग्रोवर साहब, गोयल हार्डवेयर, हरीश जैन, अन्य अनेक व्यापारी उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button