देश / राष्ट्रीय

विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांतीय संत मार्गदर्शक मंडल बैठक की बैठक सम्पन्न हुई।

The meeting of Vishwa Hindu Parishad, Delhi Provincial Sant Margdarshak Mandal meeting was completed.

PTG NEWS| 31 जुलाई, 2022 विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांतीय संत मार्गदर्शक मंडल बैठक की बैठक सम्पन्न हुई। पूरी दिल्ली से आए पूज्य संतो ने आज की परिस्थिति पर विमर्श किया।
बैठक का शुभारंभ पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी, पूज्य स्वामी राघवानंद जी, पूज्य महंत नवल किशोर दास जी,पूज्य महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी, पूज्य मुनि तपस्वी आर्य जी, पूज्य स्वामी साध्वी विद्यागिरी जी, पूज्य स्वामी साध्वी विभानंद गिरी जी, पूज्य स्वामी विवेक मुनि जी, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक श्री दिनेश चंद्र जी एवं दिल्ली प्रांत अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
तत्पश्चात प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी द्वारा इस बैठक में आए पूज्य संतो का स्वागत किया गया एवं श्री सुरेंद्र गुप्ता जी ने उपस्थित पूज्य संतो के सम्मुख विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली द्वारा पिछले कुछ समय में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
पूज्य महंत नवल किशोर दास जी महाराज द्वारा जी ने उपस्थित संतो से विमर्श देने का आह्वान किया। उपस्थित सभी पूज्य संतो ने वर्तमान में हिंदुओं पर हो रहे जिहादी हमलों की भर्त्सना की। पूज्य संतो ने एक स्वर से भारत की आध्यात्मिक शक्ति जागृत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा अपने बच्चों को संस्कार दें, उन्हें अपने इतिहास की जानकारी दें ताकि भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य शीघ्र संपन्न हो।
दीप प्रज्वलन करने वाले पूज्य संतो के साथ ही पूज्य साध्वी छाया जी जैन मुनि, पूज्य स्वामी वत्सल जी महाराज, पूज्य स्वामी केशव मुरारी जी सहित अनेक संतो ने अपने विचार रखे।

भंते राहुल गौतम जी ने दिल्ली प्रांत मंत्री श्री सुरेंद्र गुप्ता जी को साधुवाद दिया कि उनके प्रयासों से पीएफआई का कार्यक्रम रद्द हो गया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से ऐसे ही सब जगह नजर रखने के लिए कहा।
दिल्ली प्रांत सह मंत्री श्री अशोक गुप्ता जी, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री दीपक गुप्ता जी ने इस बैठक का संचालन किया।
इस बैठक में केन्द्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री अशोक तिवारी जी, केंद्रीय मंत्री श्री रासबिहारी जी, सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री लक्ष्मण जी, श्री इंद्रजीत सिद्धू जी, श्री उमाशंकर दुबे जी सहित अनेक विभाग एवं जिले के कार्यकर्ता व्यस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button