देश / राष्ट्रीय

बिरला प्रौद्यौगिकी संस्थान सेक्टर १ नॉएडा में आज से “मल्टीवेरीेट डाटा एनालिसिस” पर तीन दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रारम्भ हुआ.

A three-day online international workshop on "Multivariate Data Analysis" started from today at Birla Institute of Technology Sector 1 Noida.

PTG NEWS| बिरला प्रौद्यौगिकी संस्थान सेक्टर १ नॉएडा में आज से “मल्टीवेरीेट डाटा एनालिसिस” पर तीन दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रारम्भ हुआ. इस कार्यशाला को गल्फ मेडिकल यूनिवर्सिटी संयुक्त अरब अमीरात से प्रो. सुधीर राणा एवं बिरला प्रौद्योगिकी संसथान से डॉ. एस एल गुप्ता, डॉ अरुण मित्तल ने सम्बोधित किया। इस कार्यशाला में बेहरीन विश्वविद्यालय, ए शर्कियाह विश्वविद्यालय, ओमान, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, आई आई टी खड़गपुर, केन्द्रिय विश्वविद्यालय साउथ बिहार एवं जम्मू, दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, एस आर एम् विश्विद्यालय सहित देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित विश्विद्यालयों एवं औद्योगिक जगत के शोधार्थी एवं शिक्षक भाग ले रहे हैं. आज कार्यशाल का शुभारम्भ करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. एस एल गुप्ता ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा की आधुनिक व्यावसाय आंकड़ों पर आधारित है. अच्छे शिक्षकों के लिए एक मापदंड यह भी है की वे कितने अच्छे शोध पत्र प्रकाशित करते हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में पत्र प्रकाशन आंकड़ों के विश्लेषण में पारंगत हुए बिना संभव नहीं है. प्रोफेसर सुधीर राणा जो कई अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं के संपादक मंडल के सदस्य भी हैं उन्होंने बताया की किस प्रकार एक अच्छे शोध पत्र की रचना की जा सकती है एवं उसे शीघ्र प्रकाशन योग्य बनाया जा सकता है. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अरुण मित्तल ने ‘रिग्रेशन एनालिसिस” के अनेक मापदंडों की सरल भाषा में व्याख्या की और यह भी बताया की इस तकनीक को किस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्रों में समाहित किया जा सकता है. कार्यक्रम का सञ्चालन शोधार्थी शिल्पा सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button