देश / राष्ट्रीय

नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह को ‘नोवरा राष्ट्रीय सम्मान’

Novara National Award' to Noida MLA Shri Pankaj Singh

PTG NEWS| नॉएडा  आज यहाँ नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा नॉएडा विधायक श्री पंकज को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया , गौतलब है की यह नोवरा द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है , इसके बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की पिछले कई वर्षों में विधायक के आने से गाँवों के बहुत से ऐसे काम हुए हैं जिनसे गाँवों में विकास और बदलाव दोनों आये हैं , संस्था द्वारा समय समय पर विधायक का साथ जब भी लिया गया तब तब श्री पंकज सिंह ने प्राधिकरण की नीतियों के विरुद्ध जाकर भी गाँवों के काम करवाए हैं , शहर के बराबर सार्वजानिक शौचालय हों , या सम्मान का प्रतीक हर गाँव में गली गली में लगे गली नंबर और मुख्य मार्गों पर गाँव का नाम , भंगेल – सलारपुर – बरोला जैसी ग्रामीण मार्केटों को फ़ायदा पहुंचाने वाला एलिवेटेड योजना हो या गाँव गाँव एलईडी लाइटें ,नॉएडा प्राधिकरण द्वारा जवाबदेही पहले से कहीं बेहतर हुई है , ट्विटर जैसे माध्यमों से अब समस्याओं को लिया जा रहा है और निस्तारित किया जा रहा है , वहीँ कोरोना काल में भी श्री पंकज सिंह ने लगातार आम लोगों की मदद की और क्षेत्र में ही नहीं अपितु प्रदेश पर में आम लोगों का साथ दिया।संस्था के उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान ने कहा की गाँवों की आवाज़ अब बड़े स्तर पर जाने लगी है , ऐसा नहीं है के सभी समस्याएं समाप्त हो गई हैं , पर चीज़ें सही दिशा में चल रही हैं और धीरे धीरे गाँवों को उनका यथोचित सम्मान मिलने लगा है , ऐसे में संस्था विधायक के साथ मिलकर ग्रामीण मुद्दों को उठाती रहेगी जिससे ज़्यादा से ज़्यादा ग्रामीण क्षेत्र का फ़ायदा हो सके और उन्हें शहर के बराबर सुविधाएं मिलें ,

विधायक श्री पंकज सिंह ने कहा की ग्रामीण समस्याओं के प्रति वह सदा सजग रहे हैं और आगे भी कई समस्याएं हैं जिन्हे सुलझाने हेतु लड़ाई जारी रहेगी , उन्होंने सम्मान हेतु संस्था का आभार जताया , इस दौरान संस्था से श्री विकास अवाना अट्टा और श्री मनीष राणा छलेरा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button