चैलेंजर्स ग्रुप के 75 बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा।
75 children of Challengers group made the map of India.

PTG NEWS| चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा सेक्टर-22 स्थित सी ब्लॉक पार्क में 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण 75 बच्चों से बना भारत का नक्शा रहा। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसी भावना को देश के प्रत्येक नागरिक में जागृत करने हेतु ये पर्व मनाया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और भारत माता के नारों जैसे भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद आदि के माध्यम से सुंदर पेशकश दी। मौके पर साधना शर्मा ने नन्हें बच्चों द्वारा की इस पहल को सराहते हुए आपस के भेदभाव को मिटाकर एकजुटता के साथ सभी से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन बच्चों को देश की आजादी पर मर मिटने वाले अमर शहीदों की शाहदत पर प्रकाश डालकर किया गया। इस मौके पर रोशनी कुमारी, शैलेंद्र चौहान, नीतू सिंह, सोनिया चौबे, मृदुल, दिवांशी, स्वाति, पावनि, आयुष और तरंग फाउंडेशन की ओर से ममता आदि सदस्य मौजूद रहे।।



