देश / राष्ट्रीय

भारत जागरूक नागरिक संगठन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मजदूरों को तिरंगे के बारे में जानकारी दी l

The Bharat Conscious Citizens Organization gave information about the tricolor to the workers in the Tricolor program at Har Ghar.

PTG NEWS| दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 30 में भारत जागरूक नागरिक संगठन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया l
संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मजदूरों एवं उनके परिवार को बुलाया गया था l इन लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में एवं 15 अगस्त के महत्व के बारे में बताया गया l, इन्हें तिरंगा झंडा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l तीनो रंगो एवं नीले चक्र के बारे में उनकी महत्ता के बारे में समझाया गया l तिरंगा झंडा फहराने एवं राष्ट्रगान के प्रोटोकॉल क्या होते हैं,सारी बातें समझाई गई l सभी लोगों को तिरंगा वितरित की गई इन लोगों ने पहले अपने घर पर कभी झंडा नहीं फहराया था, झंडा मिलने पर वह काफी खुश हुए और भारत माता की जय बोलने लगे l उन्होंने कहा कि कल नहा धोकर अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे l कार्यक्रम के उपरांत सभी में स्नैक्स वितरण किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button