देश / राष्ट्रीय

ईएमसीटी की ज्ञान शाला में बहुत धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम, बच्चों के कार्यक्रम और मैजिक शो ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Independence Day Azadi Ka Amrit Mahotsav celebrated with great gusto at EMCT's Gyan Shaala, children's program and magic show enthralled the audience.

PTG NEWS|  सत्ता की 75वीं सालगिरह ईएमसीटी की टीम के द्वारा ज्ञानशाला में आज़ादी का जश्न मनाया गया जिसमें झंडा रोहण के बाद नन्हें मुन्ने बच्चों में शानदार प्रस्तुति की। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया और आज़ादी का जश्न मनाते हुए सभी बच्चों ने भारत माता की शान में देश के जवानो और शहीदों की शान में नृत्य प्रस्तुत किया।
बच्चों ने भगत सिंह का रूप लेकर इंक़लाब ज़िंदा बाद के नारे लगाए, सभी प्रतियोगी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल और सर्टिफ़िकेट दिए गए । आज विशेष अतिथि के रूप में प्रोजेक्ट मैनेजर वीसीएल राज कुमार रहे जिन्हें ईएमसीटी की टीम के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया।

संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया की लेबर साइट एवं झुग्गी में रहने वाले बच्चों को स्कूल और पढ़ायी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तीन साइकल भी गिफ़्ट की गयी, ताकि जो बच्चा स्कूल आए बारी बारी से फ़्री टाइम में साइक्लिंग भी करे।आज ज्ञान शाला में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी भी सम्मान किया गया।

संस्था की वाइस प्रेसिडेंट सौम्या श्रीवास्तव ने आज बच्चों की डिमांड पर मैजिक शो का आयोजन भी करवाया जिसे बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी खूब सराहा, कार्यक्रम के दौरान मैजिक से तिरंगा देखकर बच्चे बहुत ख़ुश हुए।

बच्चों को कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों में मिठायी का भी वितरण किया गया। आज बच्चों के फ़ेस पर अनामिका गुप्ता द्वारा तिरंगा टैटू भी बनाए गए।

भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में आर॰एस॰ उप्पल , अनामिका सारस्वत , सौम्या श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, रोनिता, अनामिका गुप्ता, निधि शर्मा, मोहित, प्रज्ञा श्रीवास्तव , विशाल श्रीवास्तव , प्रियंका सिह , रश्मि पाण्डेय , अमित गिरी, संजीव, गौरव चौधरी, हिम्मत नेगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button