ग्राम लाडपुरा व कसना के दो मेडिकल स्टोर की हुई जांच
Two medical stores of village Ladpura and Kasna were investigated

PTG NEWS| जिलाधिकारी जनपद गौतम बुद्ध नगर के निर्देश की मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता की जांच की जाए एवम प्राप्त शिकायत के क्रम में औषधि निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम लाडपुरा व कसना स्तिथ दो मेडिकल स्टोर की जांच कर कुल 4 औषधि नमूने जांच के लिए संग्रहित किए । .बदलते मौसम में चलते बुखार, खंसी एवम् अन्य बीमारी में प्रयुक्त औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच के क्रम मे ग्राम लडपुरा स्तिथ के एल मेडिकल स्टोर से कुल दो (एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन और एक पशुओं के एथमस्यलेट इंजेक्शन )औषधि का नमूना संग्रहित किया गया । एक अन्य आवाम मेडिकल स्टोर से ( एक एंटी बायोटिक टैबलेट एवम एक एसिडिटी न होने का इंजेक्शन) औषधि का नमूना संग्रहित किया गया । मौके पर इन औषधि के बिल प्रस्तुत नहीं करने पर सभी औषधि के क्रय बिलों को अगले तीन दिनों के अंदर सत्यापन हेतु प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया । औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया की बदलते मौसम में काम आने वाली बुखार , संक्रमण , दर्द निवारक एवम अन्य औषधियां मेडिकल स्टोर्स में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं । औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया की क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने हेतु की जा रही है की किसी भी मेडिकल द्वारा किसी बिना या अवैध लाइसेंस धारी को औषधि का क्रय विक्रय तो नहीं किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत करवाया है कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवम् प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।



