अमेठी स्कूल के दसवीं कक्षा के मयंक यादव को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित.
Akhilesh Yadav honored Mayank Yadav of class X of Amethi School.

PTG NEWS| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री, व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आज नोएडा आगमन के दौरान नोएडा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के आवास पर भी गए वहां पर उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात किया और उन्होंने अमेठी स्कूल के दसवीं कक्षा में 500 में 500 नंबर लाने वाले मयंक यादव को लैपटॉप देकर सम्मानित करने का काम किया आज पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के आवास पर लगभग हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए आए, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और तमाम आए हुए लोगों का भी आभार व्यक्त किया, आज के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में सुनील चौधरी, इंदर प्रधान, महेंद्र यादव ,दीपक विग,फकीर चंद नागर ,वीर सिंह यादव ,राजकुमार भाटी, रेशपाल अवाना, शकील सैफी ,विपिन अग्रवाल, योगेश भाटी ,गौरव, मुख्य रूप से मौजूद रहे



