बप्पा के आशीर्वाद से मिलेगी लव जिहाद से मुक्ति
With Bappa's blessings you will get freedom from love jihad

PTG NEWS| नई दिल्ली, 4 सितंबर, 2022। विश्व हिंदू परिषद दिल्ली द्वारा सनातन वेद गुरुकुलम, नेहरू नगर में सनातन धर्म मंदिर सभा के सहयोग से 31 अगस्त से प्रारंभ गणेशोत्सव आज पूर्ण हुआ।
गणपति बप्पा की मिट्टी से बनी विशाल प्रतिमा के साथ 108 छोटी प्रतिमाएं भी स्थापित की गई थी, सभी का आज विसर्जन किया गया।
प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता जी सभी भक्तो का आभार प्रकट किया, मंदिर समिति का आभार प्रकट किया, सनातन वेद गुरुकुलम के छात्रों का आभार किया की सभी ने मिलकर बप्पा की सेवा की। चारों दिन सुबह पूजा की गई और शाम को भजन संध्या की गई जिसमे हजारों को संख्या में भक्तो ने भाग लिया।
आज की शोभा यात्रा में भी भक्तो का उत्साह देखते ही बनता था। संपूर्ण नेहरू नगर बप्पा की जय कार से गूंज उठा। सभी जाति बिरादरी के लोगों ने भाग लिया।
बप्पा की प्रतिमाओं को नर्सरी में गहरा गड्ढा खोदकर उसमें नहर बनाकर बप्पा की विदा किया गया। विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली अगले वर्ष इसे और भी भव्य रूप में मनाएगा।