देश / राष्ट्रीय

बिशनपुरा स्थित D-53,नेता जी होम्स पर दोपहर 1:00 बजे गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया

A press conference was organized by Gurjar Art and Culture Trust at 1:00 pm at Netaji Homes, D-53, Bishanpura.

PTG NEWS|  दिनाक 10/12/22दिन शनिवार को बिशनपुरा स्थित D-53,नेता जी होम्स पर दोपहर 1:00 बजे गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गय इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने बताया कि आगामी 23-24 दिसंबर 2022 सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक गुर्जर समाज द्वारा गुर्जर महोत्सव समारोह सूरजकुण्ड मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। यह विशुद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम है,जहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक समस्त गुर्जर समाज की संस्कृति,रहन सहन,खानपान और विभिन्न गुर्जर समाज के कलाकारों की कलाकृति तथा लोकगीत,लोकनृत्य, रागणी आदि की प्रस्तुति की जाएँगी। यहाँ गुर्जर समाज के इतिहास, विरासत,स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के की जानकारी दी जाएगी।एवं गुर्जर समाज के व्यापारिक प्रतिष्ठानों,सामाजिक संगठनों, समाज के भवन धर्मशाला आदि की जानकारी दी जाएगी। इस दो दिवसीय समारोह में प्रतिदिन लगभग एक लाख दर्शकों के आने की संभावना है।इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से डा. रीना चौधरी , रणवीर चंदीला, हंसराज कपासिया, बीर सिंह दायमा ,  निरंजन नागर, शिवराज सिंह, महेंद्र सिंह राठी, रामकुमार तंवर,  सुरेन्द्र भाटी,  विनीत चौधरी,  नीतू श्याम देव भडाना, विपिन नगर,  एडवोकेट सीमा चौधरी,  अनीता भडाना एवं एडवोकेट दिवाकर बिधूडी गुर्जर साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button