सुशासन दिवस पर हुआ कंबल वितरण का शुभारंभ
Blanket distribution started on Good Governance Day

PTG NEWS| हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ हैंडीक्राफ्ट व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (भाजपा) नोएडा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 98वाँ जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ जरूरतमंद, निर्धन लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया।
हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने बताया कि सर्दी का आगाज हो चुका है और हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जिसके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं है इसलिए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि लगभग 8000 कंबल निर्धन वर्ग के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए बांटे जाएंगे। यह पावन कार्य भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहयोग से किया जाएगा।
भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है वह जितने अच्छे कवि थे, उतने ही अच्छे शासक थे। उन्होंने कहा कि हमारे शहर में ऐसे भी बच्चे हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए स्वेटर नहीं है इसलिए स्थानीय विधायक के सौजन्य से 1000 स्वेटर का प्रबंध किया गया है जिन्हें महिला मंडल की अध्यक्षा गिरजा सिंह और उनकी महिला टीम द्वारा बच्चों को चिन्हित कर वितरण किए जाएंगे।
हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन नहीं लगभग 8000 कंबल का प्रबंध किया है जिन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रात में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के सभी मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। वही नारी निकेतन में जहां निराश्रित महिलाएं रहती है उनको भी कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी



