देश / राष्ट्रीय

विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Vishwa Hindu Parishad submitted memorandum to the President

PTG NEWS| विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा नंदनगरी में आज राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू कैरी की एक जिहादी द्वारा चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पिछले 2 वर्षों में ही बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जो घटना अभी दिल्ली में हुई है वह भी चिंता पैदा करती है जिसमें दो हत्यारों ने एक हिंदू की निर्मम हत्या कर दी और उसके 32 टुकड़े करने के बाद कहा कि उसके निशाने पर कई हिंदू नेता भी हैं। प्रांत संयोजक भारत बत्रा ने बताया कि आज यहां पर ज्ञापन दिया है और कल द्वारका, नांगलोई, कंझावला, अलीपुर, झंडेवाला और गीता कॉलोनी पर सभी एस डी एम को कल कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया जी के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।
प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कभी “सर तन से जुदा गैंग” सक्रिय होता है तो कभी लव जिहाद या जिहाद के अन्य प्रकारों से हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस तरह की घटनाओं में जानबूझकर नाबालिगों को शामिल किया जा रहा है, इसके लिए कानून में उचित संशोधन करके कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर प्रांत से दयालु  महाराज एवं सुमीत अलघ, विभाग मंत्री जगवीर गौड़, संयोजक राहुल नागर, जिला मंत्री गोपाल कन्हैया, कालू बजरंगी एवं अनमोल दुबे, अमित, विपिन जैन, योगेश सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button