थाना फेस-1 पुलिस व मोबाईल स्नैचर व बाइक चोर बदमाश के बीच हुयी मुठभेड l
नोएडा llदिनांक 17.04.2025 को थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 15A के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रहे थे तभी सेक्टर 16 की तरह से 01 व्यक्ति एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल आती दिखाई दिया, पुलिस ने चैकिंग करने के लिए रोका तो नही रूका वापस अपनी मो0सा0 पीछे मोड़कर सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और उक्त बदमाश अपने पास लिए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा सीखे हुए तरीके से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए अभियुक्त को दूसरे फायर करने का मौका दिए बिना आत्मरक्षार्थ फायरिंग की कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश मनीष कुमार पुत्र स्व0 सुदामा निवासी ग्राम सनवरिया थाना नवानगर जिला बक्सर बिहार हाल पता नया बास सैक्टर 16 थाना फेज-1 नोएडा गोली लगने से घायल हुआ व घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन चोरी/लूटे के व लूटे गये मोबाईल को बेचने से प्राप्त कुल रूपये 1500/- व 01 अदद मोटर चोरी की साइकिल स्पलेण्डर रजि0नं0 DL6SAG9643 स्पलेन्डर प्रौ बरामद हुई। जिसके सम्बन्ध मे थाना शकरपुर ईस्ट दिल्ली मे मुकदमा पंजीकृत है। बरामद रूपये छीने गए फ़ोन के बेचने से प्राप्त हैं जिसके सम्बन्ध मे थाना फेज 1 नोएडा पर मु0अ0स0 144/2025 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है। अभियुक्त मनीष कुमार के कब्जे से एक तमंचा .32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुये।
अभियुक्त मनीष कुमार उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0स0 01/2024 धारा 3/25 A ACT थाना सैक्टर 24 नोएडा
2. मु0अ0स0 287/2021 धारा 188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधि0 थाना सैक्टर 24 नोएडा
3. मु0अ0स0 293/2021 धारा 380/411 भादवि थाना सैक्टर 24 नोएडा
4. मु0अ0स0 294/2021 धारा 380/411 भादवि थाना सैक्टर 24 नोएडा
5. मु0अ0स0 404/2023 धारा 4/25 A ACT थाना सैक्टर 24 नोएडा
6. मु0अ0स0 422/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सैक्टर 24 नोएडा
7. मु0अ0स0 553/2024 धारा 3/25 A ACT थाना सैक्टर 24 नोएडा
8. मु0अ0स0 59/2022 धारा 380/411 भादवि थाना सैक्टर 63 नोएडा



