उत्तर प्रदेशराजनीति

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री ने किया घाघरा सेतु का निरीक्षण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर घाघरा सेतु का निरीक्षण किया। यह दीर्घ सेतु कम्हरियाघाट में घाघरा नदी पर बना है। मुख्यमंत्री ने यहां नदी की धारा मोड़ने के लिए किए गए और हो रहे कार्यों को भी देखा और जरूरी निर्देश दिए।

शुक्रवार पूर्वाह्न आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इस एक्सप्रेसवे के सफर पर निकले। इस दौरान उनका पहला पड़ाव कम्हरियाघाट रहा। उनके साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्थानीय विधायक श्रीराम चौहान, प्रदेश के मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री कम्हरियाघाट में घाघरा नदी पर बने दीर्घ सेतु पर रुके। उन्होंने पुल से घाघरा नदी और पुल को नदी की धारा से सुरक्षित रखने के लिए नदी तट पर हुए कार्यों का जायजा लिया। यूपीडा और सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें नदी की धारा से बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी दी। करीब दस मिनट तक घाघरा सेतु का निरीक्षण करने और आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दूसरे लोकार्पण स्थल भगवानपुर टोल प्लाजा के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button