Prateek Laurel परिसर में हुआ भव्य रथ यात्रा आयोजन
नोएडा llप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य कृपा से Prateek Laurel परिसर में 29 जून 2025 को रथ यात्रा का अत्यंत भव्य, भक्तिमय और उत्साहजनक आयोजन संपन्न हुआ। यह यात्रा रविवार शाम 5 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई और पूरे परिसर के विभिन्न टावरों से होते हुए पुनः मंदिर तक पहुंची।

नेतृत्व एवं आयोजन:-
इस आयोजन को सफल बनाने में PLAOA की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। विशेष रूप से श्री उदय जैन जी, वेद प्रकाश जी, एवं अजय जी ने इस भव्य आयोजन का नेतृत्व करते हुए सभी व्यवस्थाओं का समर्पण भाव से संचालन किया साथ ही, मंदिर समिति की टीम — मनीष जैन जी, राजेश बंसल जी व अन्य सहयोगियों का अथक परिश्रम एवं सेवा भावना आयोजन की आत्मा रहे। उनकी योजना, प्रबंधन और निष्ठा के कारण यह रथयात्रा अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बनी।
टावर सजावट एवं श्रद्धालु सहभागिता:–
हर टावर को निवासियों ने अपनी श्रद्धा से सजाया — रंगोली, फूलों, दीपों और बंदनवारों से सुसज्जित हर कोना महाप्रभु के स्वागत को तैयार था। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों — सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और वातावरण को भक्ति से भर दिया।
भोग एवं आरती:–
भक्तों ने भोग-प्रसाद एवं आरती की थालियों के साथ महाप्रभु का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सबको प्रसाद वितरित किया गया।
भक्ति संगीत और झांकियाँ:-
यात्रा के दौरान भजन, कीर्तन और प्रभु की सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया। संपूर्ण परिसर “जय जगन्नाथ” के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।
एकता, श्रद्धा और सेवा भावना का संगम:-
यह आयोजन Prateek Laurel की सामूहिक एकता, धार्मिक चेतना और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बन गया। सभी निवासियों की सहभागिता, मंदिर समिति एवं PLAOA की सशक्त टीमवर्क ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। PLAOA और मंदिर समिति की ओर से हम सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, बच्चों और स्वयंसेवकों का हृदय से धन्यवाद करते हैं।



