नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ llनोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने प्रदेश के 21 IAS अधिकारियों की खास तैनाती की है। उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग को और अधिक बेहतर बनाने के मकसद से यह कवायद शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश के DGP को यकीन है कि उनकी पहल के पूरा होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव आ जाएगा। इसी कड़ी में नोएडा की पुलिस कमिश्रर लक्ष्मी सिंह को प्रदेश भर में साइबर क्राइम रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर उत्तर प्रदेश के DGP के सामने प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस की चाल, चरित्र तथा चेहरा बदलने के प्रयास शुरू किए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक जवाबदेह तथा संवेदनशील बनाने के मकसद से DGP ने उत्तर प्रदेश के 21 IPS अधिकारियों को खास काम सौंपा है। उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों में सुधार की जिम्मेदारी 21 IPS अधिकारियों को सौंपी है। यह अधिकारी एक माह में उत्तर प्रदेश पुलिसिंग से संबंधित क्षेत्रों में क्या-क्या सुधार किया जाना चाहिए इसकी रिपोर्ट बनाकर सौंपेंगे। उसके बाद उक्त क्षेत्रों में सुधार का रोडमैप तैयार किया जाएगा।



