वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ. हरीश मिश्र -संरचना अभियन्ता को मिला – मातृभूमि भूषण श्री सम्मान
नोएडा llगुरू पूर्णिमा के पवित्र पावन अवसर पर सुदर्शन सभा मे परिवर्तन योगेश संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित “गुरू पूर्णिमा महोत्सव एवं सुदर्शन सभा स्वागत- सम्मान समारोह में काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी के आदरणीय कुलपति डाॅ संभाजी राजाराम बाविस्कर, राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव, संयोजक एवं उपकुलपति: काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं परिवर्तन योगेश के संस्थापक डाॅ योगेश तरेहन प्रसिद्ध तबला वादक एवं ज्योतिषाचार्य,राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित,गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर डाॅ.प्रशांत मनोहर गायकवाड-प्रसिद्ध गायकवाड घराना- महाराष्ट्र ,महर्षि भारद्वाज सनातन अखाड़ा, प्रयागराज के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 डाॅ कृष्णानन्द जी महाराज , महामण्डलेश्ववर डाॅ. एन एन त्रिपाठी द्वारा, मातृभूमि भूषण श्री सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान डाॅ. हरीश मिश्र को उनकी मातृभूमि सेवा / सारस्वत साधना /सनातन धर्म के प्रचार प्रसार /पर्यावरण संरक्षण सेवा / सेवाकार्य तथा राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया।
सभी माननीय अतिथियों द्वारा डाॅ.हरीश मिश्र जी के उज्वल भविष्य की कामना की गयी तथा उनके द्वारा समाज को हमेशा उनके उत्कृष्ट कार्यों द्वारा सहयोग एवं दिशा मिलती रहेगी।
डाॅ. हरीश मिश्र-संरचना अभियन्ता के उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कई सम्मानो से सम्मानित कियाजा चुका है।
प्रमुख प्राप्त सम्मान
विद्या-सागर(डी.लिट.
समतुल्य मानद सम्मान)
काशी हिन्दी विद्यापीठ,वाराणसी
विद्या-वाचस्पति(डाक्ट्रेट समतुल्य मानद)
विक्रमशिला हिन्दी विद्या पीठ,भागलपुर
भारत रत्न अटल परिवर्तन सम्मान
राष्ट्रीय वल्लभ सम्मान
विकसित भारत भूषण सम्मान
धर्म रक्षक सम्मान
ब्राह्मण गौरव सम्मानराम राज्य प्रहरी
राष्ट्रीय नोबल सम्मान,
इत्यादि व कई और सम्मानों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।



