अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना बिसरख पुलिस व बदमाश के बीच हुयी पुलिस मुठभेड 

Noida ll थाना बिसरख पुलिस द्वारा निराला एस्टेट के पास बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी तभी गौर सिटी से सूरजपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से तेजी से आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को मोडकर भागने का प्रयास किया, शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो बाइक सवार द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज उर्फ संतोष पुत्र रामविलास नि0 ग्राम नंगला भजन थाना लाईन पार जिला फिरोजाबाद हाल पता ग्राम पतवाडी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुयी है। कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी पैशन प्रो मोटरसाइकिल न0ं डीएल 9एस एएन 5072, माह मई 2025 में शाहबेरी स्थित ज्वलैरी की दुकान से चोरी किये गये आभूषण (सम्बन्धित मु0अ0स0 323/25 धारा 305 बीएनएस) व 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button