गुजरातदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्मराजनीति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री सोमनाथ मंदिर में पावन दर्शन कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सोमनाथ (गुजरात)/नई दिल्ली, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात प्रवास के दौरान, आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत, प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर में पावन दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान शिवराज सिंह धर्मपत्नी  साधना सिंह के साथ सोमनाथ महादेव के चरणों में नतमस्तक हुए। उन्होंने विधिपूर्वक रुद्राभिषेक और आरती में भाग लिया और देश के किसानों, श्रमिकों, युवाओं और माताओं-बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि श्री सोमनाथ केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की आत्मा है। यहां आकर मन को शांति मिलती है और संकल्पों को दिशा मिलती है। प्रभु शिव जी की यह दिव्य भूमि हमें शक्ति, समर्पण और सेवा का मार्ग दिखाती है। मंदिर प्रांगण में उन्होंने संतों और पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button