उत्तर प्रदेशराज्य - शहर
ज़िला आबकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में चलाये विशेष प्रवर्तन अभियान
नोएडा llआबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिसआयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनांक 24/07/2025 को जनपद की आबकारी टीम द्वारा मिर्जापुर ,चपरगढ़,उची दन कौर स्थित कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप एव सीएल-5CC दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा कैनटीन की गहनता से चेकिंग की गयी।सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया साथ ही सभी दुकानों पर CCTV रिकॉर्डिंग रियल टाइम सहित संचालित हो रही हैं या नहीं सुनिश्चित किया जा रहा है ।



