उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयराजनीतिराज्य - शहर

आश्वासन पर धरना नहीं हुआ समाप्त सुधीर चौहान

Noida llभारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन मंच के तत्वाधान में नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 81 गांव के हजारों किसानों ने नोएडा प्राधिकरण पर जबरदस्त प्रदर्शन किया 81 गांव के किसानों से मीटिंग करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से विशेष कार्यकारी अधिकारी क्रांति शेखर एवं पुलिस प्रशासन की ओर से नोएडा जॉन के एसीपी प्रथम प्रवीण जी किसानों के बीच में वार्ता का प्रस्ताव लेकर आए और कहा कि नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर लीजिए

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन मंच के सभी पदाधिकारी एवं 81 गांव के किसानों ने आपस में चर्चा की और शाम के समय नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री सतीश पाल ओएसडी महेंद्र प्रसाद क्रांति शेखर एसडीम सीमा चौहान डीएम विजय रावल आरपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे किसानों की मीटिंग सकारात्मक रही नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री जी ने कहा कि किसानों के 5 मूल प्लेटो के आवंटन 10 प्रतिशत की धनराशि के चेक आबादी के कार्य चार दिन से दो सप्ताह के अंदर कर दिए जाएंगे जिस पर किसानों ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण किसानों के कार्य जिस दिन भी कर देगा उस दिन नोएडा प्राधिकरण के बाहर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया जाएगा

कल सुबह धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन मंच एवं 81 गांव के किसानों की संयुक्त मीटिंग होगी और आंदोलन पर चर्चा होगी सभी पदाधिकारी नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button