उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य - शहर

नोएडा सेक्टर 49 कॉन्वेंट स्कूल में “मेगा :निशुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड कैंप” का किया आयोजन

Noida llभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के नेतृत्व में चल रहे “गोपाल नमो सेवा केंद्र “के माध्यम से नोएडा सेक्टर 49 स्थित” नोएडा कॉन्वेंट स्कूल में “मेगा :निशुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड कैंप” का आयोजन किया गया।

जिममें कुल 60 से अधिक लोगों ने सहभागिता की । जिसमें से पात्र पाए गए 42 लोगों के आयुष्मान कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनाकर लोगों को नि:शुल्क रूप से लैमिनेटेड कार्ड वितरित किए गए।

कैंप में गोपाल जी ने वहां पर आए हुए सभी लोगों को “आयुष्मान कार्ड”और “ई-श्रम कार्ड ” के अलावा राशन कार्ड ,आधार कार्ड प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ,समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन सहित लगभग 20 से अधिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को प्रदान की।

कैंप के स्थानीय संयोजक स्कूल के प्रबंधक रामकुमार चौहान जी, प्रधानाचार्य सचिन चौहान जी,उपप्रधानाचार्य पुनीत चौहान जी और अटल बिहारी वाजपेई मंडल की महामंत्री दया लखेरा जी रहीं।

स्कूल के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य ने “गोपाल नमो सेवा केंद्र कैंप “की सराहना की। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की समुचित पहुंच न होने के चलते काफी गरीब, मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि के परिवार प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजना से पीछे छूट गए हैं उसको गोपाल जी “गोपाल नमो सेवा केंद्र” के माध्यम से पूरा कर रहे हैं। ऐसे कैंप “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button