उत्तर प्रदेशराज्य - शहररोजगारव्यवसायव्यापार

रक्षाबंधन के दृष्टिकोण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापामार अभियान

नोएडा llआयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के अनुपालन में जनपद गौतमबुद्ध नगर में रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापामार अभियान लगातार जारी है । जिसके क्रम में आज दिनांक 06 अगस्त को भी छापामार कार्यवाही की गई ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 63 स्थित वृन्दावन स्वीट्स से बर्फी एवं लड्डू का 01-01 नमूना लिया गया तथा छजारसी नोएडा स्थित संजय की छेना रसगुल्ला निर्माणशाला से छेना रसगुल्ला का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 365 kg रसगुल्ला अस्वच्छ्कर वातावरण में निर्माण होने एवं प्रदूषित अवस्था में पाए जाने कारण नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार,  रविंद्र नाथ वर्मा एवं  मालती की टीम द्वारा जेवर स्थित ग्यासी मिष्ठान भंडार से घेवर का , उमेश मिष्ठान भंडार से घेवर का , रामेश्वरम मिष्ठान भंडार से घेवर का एवं शर्मा मिष्ठान भंडार से घेवर का 01-01 नमूना तथा जहांगीरपुर स्थित गोयल मिष्ठान भंडार से घेवर का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओ पी सिंह एवं विजय बहादुर पटेल की तीसरी टीम द्वारा सलारपुर भंगेल नोएडा स्थित बीकानेर स्वीट्स से पेड़ा का 01 नमूना एवं सेक्टर 82 सलारपुर स्थित कान्हाभोग से रसगुल्ला का 01 नमूना लिया गया। इसी टीम द्वारा सोरखा सेक्टर 115 नोएडा स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज से बूंदी लड्डू , मोहन बर्फी व बेसन रोल का 01-01 नमूना लिया गया तथा बूंदी लड्डू में फंगस पाए जाने एवं मोहन बर्फी अस्वच्छ्कर अवस्था में पाए जाने पर लगभग 65 Kg बूंदी लड्डू व लगभग 25 kg मोहन बर्फी मौके पर ही नष्ट कराई गई। इस प्रकार कुल 13 नमूना लेकर प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button