थाना फेस-1 पुलिस व हत्या का प्रयास करने वाले अपराधी के बीच हुयी मुठभेड़
नोएडा ll थाना फेस-1 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 313/25 धारा 118(1)/109(1) बीएनएस में नामजद अभियुक्त तुषार उर्फ चिराग पुत्र सुरेन्द्र वर्मा निवासी जनता कॉलोनी, राजौरी गार्डन, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि घटना उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता को जान से मारने की नियत से प्रयुक्त किये गये चाकू व पीड़िता एवं जनता को भय में डालने में प्रयुक्त किये गये तमन्चा व अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहनी गयी कमीज को उसके द्वारा भागते समय सेक्टर-14ए के पीछे गन्दे नाले की पटरी की झाड़ियों में छिपाया गया है। थाना फेस-1 पुलिस द्वारा बरामदगी हेतु अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में साथ लेकर अभियुक्त के बताये अनुसार सेक्टर-14ए के पीछे गन्दे नाले की पटरी पर पूर्ण सतर्कता के साथ लेकर गये जहां अभियुक्त तुषार उर्फ चिराग उपरोक्त द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने के उद्देश्य से झाड़ियों में छिपाकर रखे गये चाकू व तमंचा को अचानक से निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त तुषार उर्फ चिराग पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू व 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व घटना के समय पहनी एक कमीज जिस पर खून के धब्बे लगे है, बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है l



