अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना इकोटेक तृतीय पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ 

नोएडा llथाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा जलपुरा बिजली घर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया जिसपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा रूकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए बिजलीघर, जलपुरा से बाएं कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उपरोक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल आगे जाकर फिसलकर गिर गयी जिसपर उसके द्वारा भागने के प्रयास के क्रम में पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में उपरोक्त व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम ईदल पुर, थाना डिबाई, जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुयी है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा व 07 जिंदा कारतूस .315 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुयी है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल उसके द्वारा जनपद अलीगढ़ से चुरायी गयी थी। अभियुक्त के मोबाइल फोन को चेक करने पर उसमें अभियुक्त की महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीर मिली, जिसके संबंध में अभियुक्त द्वारा बताया गयी कि वह इन तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button