टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यराज्य - शहर

ग्राम “खूनी गांव” का नाम बदलकर “देवी ग्राम” किया गया पिथौरागढ़, उत्तराखंड

पिथौरागढ़, उत्तराखंड – आजादी के 78 वर्षों बाद पिथौरागढ़ जनपद के खूनी गांव के निवासियों को अपनी पहचान बदलने का गौरव प्राप्त हुआ है। अब यह गांव “देवी ग्राम” के नाम से जाना जाएगा। यह ऐतिहासिक निर्णय श्री अजय टम्टा जी, केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग (MoS RT&H) के निरंतर प्रयासों और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो पिछले एक वर्ष से अधिक समय से इस कार्य में जुटे हुए थे।

गांव का नाम “खूनी गांव” होने के कारण वहां के निवासी लंबे समय से सामाजिक असुविधा और मानसिक पीड़ा का सामना कर रहे थे। लेकिन अनेक निवेदन और प्रयासों के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। केवल श्री अजय टम्टा जी ही वह जनसेवक रहे जिन्होंने न केवल ग्रामवासियों की बात सुनी, बल्कि उसे कार्यरूप में परिणत भी किया।

यह नाम परिवर्तन आसान नहीं था। इसके लिए केंद्र सरकार की लगभग छह मंत्रालयों की स्वीकृति आवश्यक थी। इन सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाकर श्री टम्टा जी ने ग्रामवासियों से किया अपना वादा निभाया।

अब “खूनी गांव” के निवासी गर्व से कह सकते हैं कि वे “देवी ग्राम” के निवासी हैं। इस परिवर्तन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव के लोग श्री अजय टम्टा जी को ढेरों आशीर्वाद और धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी पीड़ा को समझा और उसे दूर करने के लिए संकल्प लिया।

यह कदम न केवल गांव की पहचान को गरिमा प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक वातावरण और सम्मानजनक पहचान सुनिश्चित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button