अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा जिले की मॉडल शॉप का सघन निरिक्षण किया गया

नोएडा llआबकारी आयुक्त के आदेशानुसार ज़िला आबकारी अधिकारी गौतमबुध नगर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 18/08/2025 को जनपद में मलकपुर, लखनावली,सेक्टर110,याकूबपुर,नयागांव क्षेत्र स्थित देशी शराब दुकान, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप का सघन निरीक्षण किया गया। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया । समस्त मदिरा दुकानों पर लगे CCTV रिकॉर्डिंग रियल टाइम बेस पर सुरक्षित रखने एवं POS मशीन से 100% बिक्री करने हेतु अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार द्वारा रात्रि 10 बजे के बाद दुकानों से या उसके आस पास अवैध बिक्रीपाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button