अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना इकोटेक-3 पुलिस व चोरी करने वाले बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

नोएडा llरात्रि में थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत डूब क्षेत्र- पुस्ता रोड कुलेसरा में पेट्रोलिंग की जा रही थी, तभी ग्राम लखनावली की तरफ से एक व्यक्ति रेहड़ा पर सामान लादे हुए आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को पेट्रोलिंग करता देख उक्त व्यक्ति पुस्ता रोड से नीचे लिंक रोड पर रेहड़ा लेकर भागने का प्रयास करने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान इमरान पुत्र मौ0 हुसैन निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली, थाना नगीना, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, 21 एल्युमिनियम के छोटे-बड़े फ्रेम व 01 रेहड़ा रिक्शा बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बीती रात मैंने अपने 02 साथियों (1) पुष्पेन्द्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम द्वार नंगला, थाना पचदेवरा, हरदोई वर्तमान पता नया गाँव थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र-28 वर्ष (2) कन्हैया पुत्र ब्रजेश निवासी ग्राम हुसैना, थाना मुसकरा, हमीरपुर वर्तमान पता फेस-2, मंडी, गौतमबुद्धनगर, उम्र-19 वर्ष के साथ मिलकर ग्राम हबीवपुर में एक प्राइवेट कम्पनी के गोदाम में चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना इकोटेक-3 पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button