उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

सेन्ट्रल नोएडा जोन सर्किल-1 क्षेत्र में विभिन्न सोसायटियों के निवासियों एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ संवादात्मक गोष्ठी

नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शैव्या गोयल तथा एसीपी प्रथम सेन्ट्रल नोएडा वार्निंका सिंह के साथ सेन्ट्रल नोएडा जोन के सर्किल-1 क्षेत्र में स्थित विभिन्न सोसायटियों के निवासियों एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ संवादात्मक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से साझा किया, जिनका अधिकारियों द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास, समन्वय एवं सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना रहा, ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था एवं जनसुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button