उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्य - शहर

भारत विकास परिषद महानगर नोएडा की प्रथम बैठक हुई संपन्न

नोएडा। क्लब 27 में भारत विकास परिषद महानगर नोएडा की प्रथम बैठक संपन्न हुई इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष कविता बंसल ,महासचिव मुक्ता अग्रवाल, प्रांतीय वित सचिव प्रवेश गुप्ता के द्वारा अपना मार्गदर्शन देने के लिए मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘सम्पर्क’ एवं महानगर नोएडा शाखा के संरक्षक के रूप में राजीव अजमानी, अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सचिव उमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की तत्वाधान में कार्यक्रम में उपस्थित रहें ।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों को एक हाइड्रोपोनिक्स पौधा भेंट किया गया और नए सदस्यों का विशेष स्वागत हुआ और वर्ष भर की योजनाओं को किस तरह से कार्यान्वित करना है क्या-क्या योजनाएं लेनी है इस बारे में सभी को अवगत कराया जैसे गांव के तालाबों का जीर्णोद्धार कराना, गांव में मौजूद प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करना साथ ही गांव का बहुमुखी विकास आदि योजनाओ से सभी को अवगत कराया गया। अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा ने भारत विकास परिषद के सभी प्रकल्पों में कार्य करने का विश्वास दिलाया कार्यक्रम का सुन्दर संचालन शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी से राजेश अग्रवाल, अंकित रस्तोगी , संजय अग्रवाल, मोहित गोयल, अंशुल जैन, हर्षित अग्रवाल, रेनू गर्ग, प्रतिभा गुप्ता, निधि सिंघल, संतोष मिश्रा और परिषद के नए सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button