थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस व 15000 रूपये के ईनामी बदमाश के बीच हुयी पुलिस मुठभेड
नोएडा ll थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा गोलचक्कर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति बहुत तेजी से मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूका बल्कि मोटर साइकिल लेकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख घबराहट में मोटर साइकिल फिसल कर गिर गयी और उक्त बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अवनीश पुत्र हरपाल निवासी ग्राम कनई थाना समरेर जिला बदायूं हाल पता हबीबपुर थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर बरामद की गयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाऐं कारित करता है तथा अभियुक्त के साथी पूर्व में ही जेल जा चुके है। अभियुक्त वांछित व 15000 का इनामी एवं शातिर चोरो के गैंग का मास्टरमाइंड और सरगना है, जो थाना इकोटेक 3 से चोरी के मुकदमों में वांछित था।



