टीवीएस मोटर कं० ने लॉन्च किया “टीवीएस एनटॉर्क 150 पहला हाइपर स्पोर्ट स्कूटर
नई दिल्ली:- प्राइड प्लाजा होटल,एरोसिटी में,आज दोपहिया और तिपहिया वाहन सेगमेंट में वैश्विक अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत के सबसे तेज़ हाइपर स्पोर्ट स्कूटर, TVS NTORQ 150 के लॉन्च किया।149.7 सी सी रेस-ट्यून्ड इंजन द्वारा संचालित है और स्टील्थ एयरक्राफ्ट डिज़ाइन्ड,यह स्कूटर उच्च प्रदर्शन और स्पोर्टी लुक,अत्याधुनिक तकनीक का संगम है,जो नई पीढ़ी के राइडर्स को आकर्षित करेगा। इसकी विशेष शुरुआती कीमत 1,19,000 रु० (एक्स- शोरूम ऑल इंडिया) में रखी गई है।नए NTORQ 150 मेंMULTIPOINT® प्रोजेक्टर हेडलैम्प और एरोडायनेमिक विंगलेट्स एवं कलर्ड अलॉय व्हील्स रेसिंग डीएनए को दर्शाता सिग्नेचर मफलर नोट शामिल है,हाई-रेज़ TFT क्लस्टर दिया गया है,जो 50+स्मार्ट फीचर्स से लैस है,इनमें Alexa स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन,लाइव ट्रैकिंग व नेविगेशन,OTA अपडेट शामिल हैं,जिससे अपने सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर है।लॉन्च के अवसर पर टीवीएस मोटर कं.के सीनि०वाइस प्रेसिडेंट (हेड कम्यूटर एवं ईवी बिज़नेस और हेड कॉर्पोरेट ब्रांड व मीडिया) अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि 20 लाख से अधिक NTORQ राइडर्स व 50 से अधिक स्व-प्रबंधित राइड ग्रुप्स,कम्युनिटीज़ इस रिश्ते को परिभाषित करते हैं,जो देश के सबसे पसंदीदा और प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव ब्रांड्स में से एक एवं उसके राइडर्स के बीच बना है।उक्त TVS NTORQ सदा आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस व नई तकनीक का पर्याय रहा है व TVS NTORQ 150, जेनरेशन Z की बदलती हुई, हाई- परफॉर्मेंस आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।यह भारत का पहला हाइपर स्पोर्ट स्कूटर है,जो अपने हाइपर फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन व हाइपर ट्यून परफॉर्मेंस और हाइपर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ न सिर्फ राइडर्स को रोमांचित करेगा,बल्कि NTORQ ब्रांड को और मजबूत व विस्तारित भी करेगा व इस अवसर पर राजकुमार,सिनि०वाइस प्रेसिडेंट बिज़नेस और प्लानिंग भी मौजूद रहे। इसमें एरोहेड फ्रंट और डिज़ाइन व वायुगतिकीय दक्षता और दृश्य गति के लिए डिज़ाइन किया गया है।मोटरसाइकिल-स्टाइल हैंडलबार व राइडरकंट्रोल को बेहतर बनाता है और एक अनोखा व कनेक्टेड एहसास देता हैऔर जेट- प्रेरित वेंट और इंटीग्रेटेड विंगलेट, इसकी रेस-ब्रेड पहचान को और मज़बूत करते हैं एवं मल्टीपॉइंट® प्रोजेक्टर हेडलैंप बेहतर रोशनी प्रदान करते हैं एवं गेमिंग कंसोल से प्रेरित हाई- रेज़ोल्यूशन TFT व स्पोर्ट -ट्यून्ड सस्पेंशन व हल्के अलॉय- परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट जो दृश्य और कार्यात्मक रूप से इसके स्पोर्टी चरित्र को मज़बूत करता है।



