healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहरव्यवसायव्यापारस्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लगभग 1200 किलो मिलावटी पनीर किया नष्ट

जिलाधिकारी महोदया गौतमबुद्ध नगर के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा द्वारा थाना जेवर पुलिस के सहयोग से छोटा टोल प्लाजा जेवर पर आज दिनांक 12.09.25 को रात्रि में गाड़ी न. DL 1LAN 3223 से लगभग 1150 kg पनीर वास्ते बिक्री दिल्ली ले जाते हुए पाया।

यह पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हो रहा था एवं दूषित व बदबूदार भी था।उक्त पनीर के मालिक लोकेंद्र सिंह निवासी तलेसरा थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर द्वारा वहां स्थित अपनी डेयरी से पनीर सप्लाई का काम किया जाता है। उक्त पनीर में से पनीर का 1 नमूना वास्ते जांच संग्रहीत कर अवशेष पनीर विनष्ट कराया गया। कार्यवाही देर रात्रि तक चली ।अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button