उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्य - शहर

नोएडा पंजाबी समाज का अधिष्ठापन समारोह वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में भव्य रूप से संपन्न हुआ

नोएडा llनोएडा पंजाबी समाज का अधिष्ठापन समारोह कल वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और समाज की एकजुटता, सेवा भावना तथा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु साहिब जी दी अरदास के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। समारोह में वक्ताओं ने समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से शिक्षा, समाज सेवा और सांस्कृतिक एकता के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने समाज की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि इनके नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।

समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथि:

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद महेश शर्मा,भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक पंकज सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान, नवाब सिंह नागर, विमला बाथम,  मनोज गुप्ता, गणेश जादव, उमेश त्यागी,  धर्मेन्द्र चौहानl

नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन, संरक्षक मंडल से योगेश आनंद, हरजीत सिंह सैनी, पी.एस. अरोड़ा, ललित खन्ना, राकेश शर्मा

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: राजीव अजमानी

महासचिव: रणधीर सिंह

कोषाध्यक्ष: सुश्री नीरू शर्मा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संदीप मेहंदीरत्ता, राकेश कोहली, सूरज वर्मा

उपाध्यक्ष: वी.के. सेठ, राहुल नय्यर, संदीप विरमानी

सचिव: संजीव भयाना, जतिन मेहता, भूपेंद्र सिंह

संयुक्त कोषाध्यक्ष: रोहित ढींगरा

संयुक्त सचिव: प्रीतपाल सबरवाल, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह, इंदर मोहन कुमार, गिरीश नारंग

मीडिया प्रभारी – मनिंदर सिंह रयात (प्रिंट मीडिया), अजय सरीन (सोशल मीडिया)

कार्यक्रम का संचालन संयोजक विपिन मल्हन ने किया। अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल और सचिव कपिल मेहरा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

हरजीत सिंह साहनी ने कहा, “नोएडा पंजाबी समाज की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ, हमें उम्मीद है कि समाज की सेवा और एकता को और मजबूती मिलेगी। हम नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हैं और आशा करते हैं कि वे समाज के लिए नए और नवाचारी कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button